फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में सरयू खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर, हर घंटे एक सेमी बढ़ रहा जलस्तर

नेपाल से पानी छोड़े जाने व पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश से अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। प्रति घंटे एक सेंटीमीटर सरयू का जलस्तर बढ़ रहा है। लगातार बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण सरयू उफान पर है। सदर तहसील के पिपरी संग्रामपुर के दो पुरवे बाढ़ की वजह से कट गए हैं। इन दोनों पुरवे को जोड़ने के लिए नाव का सहारा लिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर राम प्रकाश तिवारी ने लोगों से अपील की है कि वे लोग राजा दशरथ समाधि स्थल पर आ जाएं। वहां पर सभी लोग सुरक्षित रहेंगे और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो अभी सुरक्षित स्थान पर आने के लिए मना कर रहे हैं। ऐसे में वहां पर एक डॉक्टर और एक पशु चिकित्सक की नियुक्ति की गई है ताकि उनका मेडिकल चेकअप हो सके। सरयू में उफान आने के कारण तटीय गांवों में बाढ़ का संकट बढ़ गया है। दरअसल अयोध्या जनपद की तीन तहसीलों रुदौली, सोहावल व सदर के 18 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं, जहां पर बाढ़ चौकिया बनाई गई हैं। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। जनपद के सभी उच्च अधिकारी लगातार संभावित बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें