फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में राधेश्याम हत्याकांड के बाद सूने घर में चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह वही घर है जहां कुछ समय पहले शौचालय विवाद में राधेश्याम यादव की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद परिवार पहले से ही संकट में था, अब चोरी की घटना ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। पहचान छिपाने के लिए बाहर लगा बल्ब भी उतार दिया। इसके बाद बक्सों और अन्य सामान को खंगालते हुए जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। गुरुवार सुबह राधेश्याम यादव के पुत्र कन्हैया यादव अपने मौसी के साथ घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर हसनूकटरा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। राधेश्याम हत्याकांड में उनके पिता, भाई, बहन और मां जेल में हैं, जबकि घायल पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस चोरी गए सामान का आकलन कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें