फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में रन फॉर यूनिटी से दिया एकता, समरसता और अखंड भारत का संदेश

रामनगरी में शुक्रवार को सरदार पटेल अमर रहें के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। देश के पहले गृहमंत्री और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से एकता, समरसता और अखंड भारत का संदेश दिया गया। इस एकता दौड़ में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के साथ हुई और शहर की मुख्य सड़कों पर यह दौड़ निकाली गई। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा आज ये बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है रन फॉर यूनिटी। अयोध्या में इस आयोजन का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सरदार पटेल का योगदान पूरे देश के लिए बेहद अहम रहा है और हमारी युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि युवा पीढ़ी एकता और अखंडता के इस संदेश को आत्मसात करे और मुझे लगता है कि यह दौड़ उसी दिशा में एक सुंदर प्रयास है। वहीं समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि पीडीए फर्जी है और बिहार में जातिगत राजनीति के जरिये रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुर्मी समुदाय से हैं, जबकि यूपी में फर्जी पीडीए बनाकर प्रचार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन समाज में एकता और समरसता का संदेश देते हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा मुख्यमंत्री योगी और प्रधानमंत्री मोदी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को जोड़कर भारत को एक सूत्र में बांधा। आज उनकी जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सरदार पटेल को नमन करते हुए एकता, समरसता और अखंड भारत का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें