फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में नाका में सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में नए पंपसेट का लोकार्पण

नगर निगम की ओर से बुधवार को नाका में गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल बने सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में स्थापित 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का लोकार्पण महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। नगर निगम के अनुसार, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण लगभग सात लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं, मकबरा में 7.44 लाख रुपये की लागत से नया पंपसेट लगाया गया है, जिससे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर में आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास पर काम कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। कार्यक्रम में महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी 'सूर्या', निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें