फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में लक्ष्मण पथ परियोजना से 250 निषाद परिवारों पर बेघर होने का संकट

गुप्तारघाट से राजघाट तक बन रहे लगभग नौ किलोमीटर लंबे लक्ष्मण पथ परियोजना की जद में आए जमथरा माझा के करीब 250 निषाद परिवारों ने पुनर्वास की मांग उठाई है। निषाद समुदाय के प्रतिनिधि संतोष निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों का कहना है कि वे 60-70 वर्षों से सरयू किनारे रह रहे हैं, लेकिन अब निर्माण कार्य के चलते बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। परिवारों ने प्रशासन से पहले वैकल्पिक जमीन और मकान उपलब्ध कराने की मांग की है। महिलाओं ने कहा कि बिना पुनर्वास हटाए जाने से उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें