फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में बकरीद की पूर्व संध्या पर रामनगरी में अधिकारियों ने किया रूट मार्च

बकरीद की पूर्व संध्या पर रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में शहर के मिश्रित इलाकों में रूट मार्च निकाला गया। इस रूट मार्च में पैरामिलिट्री फोर्स, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने के उद्देश्य से पैदल मार्च किया और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही शासन के निर्देशों का पालन करते हुए ईदगाह और मस्जिदों में ही नमाज अदा करें व सड़क पर नमाज पढ़कर आवागमन बाधित न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, 28 मई को रामनगरी अयोध्या में भी बकरीद का पर्व मनाया जाएगा, जिसे देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें