फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में अब ग्रीन फील्ड सिक्स लेन हाईवे निर्माण का विरोध शुरू, सपा के नेतृत्व में डीएम से मिले किसान

अयोध्या से प्रयागराज तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड सिक्स लेन हाईवे निर्माण कार्य के प्रथम चरण में प्रतापगढ़ तक सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। हाईवे का मार्ग विधानसभा क्षेत्र अयोध्या के भदोखर और बिरौली गांव से होकर गुजर रहा है लेकिन हाल के दिनों में कन्सलटेंट की ओर से पुराने स्वीकृत एलाइनमेंट को बदलने की कोशिश की जा रही थी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम निखिल टीकाराम फुंडे से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि पहले किसानों की जमीन चौड़ीकरण में ली गई, फिर रिंग रोड में गई और अब अयोध्या से प्रतापगढ़ सिक्स लेन में किसानों की जमीन ली जा रही है। इसमें बिरौली और भदोखर गांव के लगभग 500 घर प्रभावित हुए होंगे। किसानों ने कहा कि पुराने प्रस्ताव के अनुसार गांव के बगल झील से सिक्स लेन मार्ग को निकाला जाना था लेकिन सर्वे के अनुसार अब उसको चेंज करके गांव से निकाला जा रहा है। इसके चलते लगभग 500 घर प्रभावित होंगे। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से बैठक कर समस्या का समाधान निकालेंगे। किसानों ने कहा कि यदि उनके घर गिराए गए तो वह आंदोलन की राह पकड़ेंगे। किसानों के साथ समाजवादी पार्टी भी खड़ी नजर आई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के घर गिरने नहीं दिए जाएंगे। जो झील खाली पड़ी हुई है, उस झील से सिक्स लेन को ले जाया जाए। ग्रामवासियों का कहना है कि अचानक एलाइनमेंट बदलने से बड़ी संख्या में किसानों की जमीन प्रभावित होगी और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें