फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के अधिवक्ता गोली कांड में व्यापारी नेताओं ने एसएसपी से की मुलाकात, किसी बेगुनाह को जेल न भेजने का मिला आश्वासन

अधिवक्ता आलोक सिंह गोलीकांड मामले में अब नया घटनाक्रम सामने आया है। बार एसोसिएशन की ओर से अयोध्या कोतवाली के घेराव का आंदोलन स्थगित किए जाने के बाद सोमवार को व्यापारी नेताओं ने गोली कांड में नामजद प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी अनूप गुप्त के समर्थन में अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात की। मुलाकात के बाद व्यापारियों ने बताया कि एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि कोई भी बेगुनाह व्यक्ति जेल नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विवेचना निष्पक्ष रूप से चल रही है और जो दोषी पाया जाएगा, उसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दो अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान अधिवक्ता आलोक सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना में मुख्य आरोपी मोहित पांडेय को मौके पर ही भीड़ ने पकड़ लिया था और बाद में पुलिस ने उसे तथा तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अधिवक्ता आलोक सिंह को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था, जहां से अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता पर हमले के विरोध में अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा के निलंबन की मांग की थी, लेकिन अब 22 अक्तूबर तक आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें