फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या : गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी का सुरमयी प्रवाह

जेबीए सभागार में भारतीय शास्त्रीय संगीत की रस वर्षा में श्रोता सराबोर हो गए। पहले डॉ. मन्नू यादव व साथी कलाकरों की बिरहा प्रस्तुति ने सबका मन मोहा, फिर पं. रितेश मिश्र और रजनीश मिश्र की युगल गायकी ने दर्शकों को रोमांचित किया तो अंत में प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री गीता चंद्रन के पैरों की थाप पर पूरा सभागार झूमने पर मजबूर हो गया। मौका था स्पिक मैके की तरफ से आयोजित प्रदेश सम्मेलन का। सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत डॉ. राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में नाद योग के अभ्यास से हुई। इसके बाद प्रख्यात लोक गायिका सुनंदा शर्मा ने भोरहरी की मनोहारी प्रस्तुति दी। उन्होंने राग भैरवी में टप्पा की प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह सबसे जटिल तानों में गायी जाने वाली विशेष विधा है। ओडिसी नृत्यांगना लिप्सा सतपथी ने कार्यशाला में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। प्रसिद्ध सिने स्टार रजित कपूर ने अपनी फ़िल्म 'गांधी' पर विश्लेषणात्मक चर्चा करते हुए दर्शकों से संवाद किया। जेबीएनएस समिति की निदेशक व प्रख्यात शिक्षाविद मंजुला झुनझुनवाला ने बताया कि लगभग 250 छात्रों, शिक्षकों व संगीत रसिकों का एक साथ आतिथ्य स्वीकार करना सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन दुर्लभ होते हैं, जहां प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत, कला एवं संस्कृति के बारे में सूक्ष्म जानकारी दी जाए। अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों का साक्षी बनने का अवसर उपलब्ध हो और साथ ही छात्रों को अपने गुरुओं के सानिध्य में रहते हुए एक नियमित व अनुशासित दिनचर्या अपनाने का प्रशिक्षण दिया जाए। समन्वयक बबिता ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा सिंह, एसपी मिश्र, वैशाली सिंह, डॉ. राजेश और वंदना मिश्रा के संयुक्त निर्देशन में जेबीए के छात्र अथर्व, तिश्या, रमन व आद्विक ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें