फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अवध विश्वविद्यालय में 31वें दीक्षोत्सव खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षोत्सव सप्ताह के अंतर्गत सोमवार को न्यू आईईटी परिसर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के तुलसी भवन में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने किया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं के लिए टेबल टेनिस, शूटिंग, बैडमिंटन, रस्साकसी और म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। वहीं कुलसचिव ब्रिगेड और कुलपति ब्रिगेड के लिए टेबल टेनिस, शूटिंग, रस्साकसी एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों तथा आवासीय परिसर के विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का संयोजन प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. फारुख जमाल, प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, प्रो. आशीष प्रताप सिंह, डॉक्टर अनुराग, डॉक्टर कपिल सिंह राणा सहित आयोजन समिति, क्रीड़ा परिषद एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें