फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अग्निकांड के बाद बीकापुर में प्रशासन की सख्ती, कोचिंग व रेस्टोरेंटों पर छापा मार कर की जांच

लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम श्रेया के नेतृत्व में तहसील और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बीकापुर, जलालपुर माफी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों, ई-लाइब्रेरी, रेस्टोरेंट और मिष्ठान प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंदगी, फायर सेफ्टी की कमी और सड़े-गले खाद्य पदार्थ पाए गए। इस पर एसडीएम ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना, अन्य कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर प्रतिष्ठान सील किए जाएंगे। प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कुछ कोचिंग, लाइब्रेरी और ढाबा संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। अभियान में सीओ सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार रामखेलावन और इंस्पेक्टर देवेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें