फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आरएसएस के सदस्यों ने अयोध्या में भव्य घोष वादन और पथ संचलन का किया आयोजन

दिल्ली प्रांत के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने आज रामनगरी अयोध्या में भव्य घोष वादन और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राम की पैड़ी स्थित लता चौक से हुई, जहां से स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए राम पथ के रास्ते आगे बढ़े। पथ संचलन हनुमानगढ़ी होते हुए श्रीराम मंदिर गेट तक पहुंचा।इस दौरान स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में घोष वादन करते नजर आए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति और सांस्कृतिक भाव से गूंज उठा। मंदिर परिसर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम लला के समक्ष अपना घोष वादन समर्पित किया और राष्ट्र तथा समाज के प्रति समर्पण का संदेश दिया।आरएसएस के गोपाल राव ने बताया कि पथ संचलन संगठन के अनुशासन, एकता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। कदम से कदम मिलाकर चलना संघ के स्वयंसेवकों के जीवन में अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से दिल्ली प्रांत के स्वयंसेवकों ने अयोध्या में यह आयोजन किया, ताकि समाज में संगठन और संस्कार का संदेश प्रसारित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें