फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आपदा की घड़ी में उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ा है उत्तर प्रदेश : अपर्णा यादव

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को अयोध्या पहुंची। उन्होंने उत्तराखंड के धराली में हुए प्राकृतिक आपदा को लेकर प्रभु रामलला और भगवान केदारनाथ से प्रार्थना की कि उत्तराखंड के लोगों की रक्षा करें। जो लोग उत्तरकाशी की धराली में प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं, बाबा केदारनाथ और रामलला उनकी रक्षा करें। प्राकृतिक आपदा के शिकार जो उनके परिजन हैं या जो इस दुनिया में नहीं रहे, सबके प्रति मेरी संवेदना है। उत्तर प्रदेश सरकार उत्तराखंड की हर तरह से मदद कर रही है। चाहे वह आर्थिक हो या सामाजिक हो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी से बात कर मदद कर रहे हैं। उत्तराखंड में अच्छे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं। जो लोग फंसे भी होंगे, वह जल्द ही वहां से बाहर निकल आएंगे। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति पर अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार संजीदगी से महिला सुरक्षा पर काम कर रही है। यौन उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई में उत्तर प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इस समय हम समाधान के मामले में नंबर वन हैं। 96% हमारे समाधान का रेशियो है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें