अयोध्या। पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा सरायरासी के माझा क्षेत्र में दशकों से लंबित राजस्व सर्वे का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। 60 के दशक से लगातार प्रयासों के बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों के समय इस क्षेत्र में सर्वे नहीं हो सका था, जिससे ग्रामीणों को आए दिन भूमि संबंधी विवादों का सामना करना पड़ता था। कम्प्यूटराइज्ड खतौनी के अभाव में किसानों को बैंक ऋण लेने में भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, जिससे वे सरकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों से वंचित रह जाते थे। यह स्थिति लंबे समय से किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई थी।