फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 13 दिन में 200 किमी चलकर जनता के हक की आवाज उठाएगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में बड़ी देवकाला तिराहा स्थित एक लॉन में जनसभा आयोजित कर ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ के नाम से सरयू से संगम तक पदयात्रा की शुरुआत की। यह पदयात्रा 13 दिनों तक चलेगी, जो अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। इस दौरान कार्यकर्ता लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा उन बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और हर उस व्यक्ति की आवाज है, जिसे न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रोजगार भी चाहिए और सामाजिक न्याय भी - को लेकर हम सरयू से संगम तक संकल्प लेकर चलेंगे । उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा बेरोजगार राज्य बन गया है। यहां युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जबकि भ्रष्टाचार चरम पर है। पेपर लीक कराकर सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। इस पदयात्रा में दिल्ली के विधायक एवं प्रदेश प्रभारी अनिल झा, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें