अयोध्या में टूर गाइड वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ अयोध्या की ओर से मंगलवार कोसर्किट हाउस सिविल लाइंस में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर संस्था की वेबसाइट एवं आधिकारिक ड्रेस का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर पर्यटन क्षेत्र से जुड़े गाइडों के कल्याण, प्रशिक्षण एवं संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रमाणित टूर गाइडों की जानकारी उपलब्ध होगी। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।