फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पास पड़ोस के भक्तों से 15-20 दिन बाद अयोध्या आने की जारी की अपील

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय ने पास पड़ोस के भक्तों से 15-20 दिन बाद अयोध्या आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आदरणीय भक्तजन, जय श्री राम, प्रयागराज में 29 जनवरी को कुंभ में मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान है। अनुमान है कि 10 करोड लोग 29 जनवरी को प्रयागराज में गंगा में स्नान करेंगे। बहुत बड़ी संख्या में प्रयागराज से भक्तजन अयोध्या पहुंच रहे हैं। ट्रेन और सड़क दोनों प्रकार से भक्तजन प्रयाग से अयोध्या आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से अयोध्या में दर्शनार्थियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। अयोध्या धाम की आबादी एवं आकार को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि इतनी अधिक संख्या में भक्तों को एक दिन में रामलला के दर्शन कराना बहुत कठिन है और भक्तों को परेशानी का कारण बन रहा है। परिणाम स्वरूप किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए आवश्यक हो गया है कि भक्तों को अधिक पैदल चलाना पड़ रहा है। अतः निवेदन है कि पास पड़ोस के भक्तजन 15-20 दिन के पश्चात दर्शन करने अयोध्या पधारें ताकि बहुत दूर से आने वाले भक्त आसानी से रामलला के दर्शन कर सकें। इससे सभी को सुविधा होगी। वसंत पंचमी के बाद फरवरी में काफी राहत रहेगी। मौसम भी अच्छा हो जाएगा। मेरे इस निवेदन पर अवश्य विचार करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें