फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को रामनगरी में बही शिवभक्ति की बयार, चहुंओर बम-बम भोलेनाथ की गूंज

रामनगरी अयोध्या में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्ति की बयार बह रही है। भगवान राम के पुत्र कुश की ओर से स्थापित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जन सैलाब उमड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु सरयू में स्नान करने के बाद जल लेकर नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक किया। नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं को टुकड़े-टुकड़े में छोड़ा गया। ताकि, मंदिर के अंदर ज्यादा भीड़ न हो सके। क्राउड मैनेजमेंट के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की गई। ताकि, श्रद्धालु सुगमता पूर्वक नागेश्वर नाथ का जलाभिषेक कर सकें। इस मौके पर दूरदराज से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें