फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के विलय के विरोध में आप चलाएगा 'डपोर शंखों को जगाओ... शंख बजाओ' अभियान

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों का विलय करने के विरोध में प्रदेश में 27 जुलाई को 'डपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ' अभियान चलाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। आप सांसद ने कहा कि प्रदेश में 27,308 मधुशाला खोली जा चुकी है और 27,000 स्कूल बंद किए जा रहे हैं। यह शिक्षा के साथ अन्याय है। संजय सिंह ने तीखे तेवर दिखाते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता में उन्होंने एक के बाद एक बड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें