अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान पेटी से चोरी पर दुकानदारों ने कहा कि इससे हमारे अयोध्या की पावन धरती पर श्रीरामजी के मंदिर से चोरी होना हम सभी अयोध्यावासियों के लिए बहुत शर्म की बात है। पूरे दुनिया में हमारे सनातन धर्म की बदनामी हुई है। बाहर से आए श्रद्धालु हम दुकानदारों से भी पूछ रहे हैं चोरी में क्या क्या चोरी हुआ है। चोरी में शामिल सभी आरोपियों कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि, इसके बाद कोई और चोरी का ना सोचे।