फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के सामने जलवानपुरा को अब जलभराव से मिलेगा छुटकारा

अयोध्या स्थित राम मंदिर के सामने जलवानपुरा मोहल्ला निवासियों को अब जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। यहां से क्षीरसागर स्थित तालाब से बारिश के जल की निकासी के लिए 37.50 करोड़ रुपये की लागत से पंप हाउस का निर्माण कराया गया है। इस पंप हाउस का लोकार्पण बृहस्पतिवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी व कमिश्नर गौरव दयाल ने संयुक्त तौर पर किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि आवास व शहरी नियोजन विभाग के सहयोग से क्षीरसागर तालाब से रामघाट चौराहा होते हुए सोतिया नाले तक 3200 मीटर लंबी दो पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके माध्यम से वर्षा का जल सरयू नदी में प्रवाहित किया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि 37.48 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना के तहत छह पंप लगाए गए हैं। इसमें दो डीजल पंप 254 हॉर्स पावर के हैं। जबकि चार इलेक्ट्रिक पंप 180 हॉर्स पावर के हैं। संपवेल (नापदान) की गहराई 6.50 मीटर है। पंप की क्षमता 20 हजार लीटर प्रति मिनट है। इससे कैचमेंट एरिया में एक लाख लीटर पानी इकट्ठा कर 4.50 लाख लीटर पानी पाइप लाइन के माध्यम से सोतिया नाले में पहुंचाया जा सकेगा। दोनों पाइप लाइन की क्षमता 14 लाख लीटर पानी भंडारण की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें