500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होने के बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान हुए हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। जहां उनकी आरती की गई। प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया।