पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से अयोध्या पुलिस को पांच आधुनिक मोटरसाइकिलें मिली हैं। इन बाइकों में करीब 350 सीसी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, साथ ही हूटर, हेलमेट , पानी और जरूरी फाइल रखने की विशेष सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को सुविधा मिलेगी। शनिवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने इन मोटरसाइकिलों का ट्रायल किया। अधिकारियों ने बताया कि इन बाइकों को विभिन्न पुलिस चौकियों में भेजा जाएगा, जिससे गश्त और त्वरित कार्रवाई में तेजी आएगी। इससे कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।