फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने पर सेना के सम्मान में अयोध्या में निकाली गई तिरंगा यात्रा

'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने पर सेना के सम्मान में अयोध्या में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय और डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकली। तिरंगा यात्रा अवध विवि के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रशासनिक भवन से शुरू होकर, नाका, मकबरा, पुष्पराज चौराहे से होते हुए डोगरा रेजिमेंट क्षेत्र के वार मेमोरियल पर समाप्त हुई। कर्नल बिजेन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। इस अवसर पर कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश जब भी आतंकवाद की घटना करेगा, ऑपरेशन सिंदूर की तरह हमारी सेना माकूल जवाब देगी। सेना के जवानों ने सात मई को 23 मिनट में पड़ोसी मुल्क को जवाब दिया। हमारी तीनों सेनाओं और 140 करोड़वासी के जज्बे के आगे पाकिस्तान को झुकना पड़ा। डोगरा रेजिमेंट के ब्रिगेडियर के रंजीव सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ उसके दूरगामी नतीजे निकले हैं। तिरंगा यात्रा सेना के मनोबल को बढ़ाती है। सेना की जवाबी कार्रवाई में पड़ोसी मुल्क को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। इसका नतीजा देश की लीडरशिप ने दिया है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर जितेन्द्र शर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ नवीन कुमार, कुलसचिव प्रो. संत शरण मिश्र, कुलपति के सचिव डॉ. जसवंत सिंह, कृषि अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह, डॉ. देव नारायण पटेल, डॉ. अजय राजभर, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. केके वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो .शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. सुरेन्द्र मिश्र, डॉ. राना रोहित सिंह, डॉ. विनोद चौधरी, डॉ. अवध नरायन सहित दोनों विश्वविद्यालय के आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य भी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें