फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला के मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए अयोध्या तैयार, लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना

रामनगरी अयोध्या में माघ मेला के मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 18 जनवरी को सरयू नदी में लाखों श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान की संभावना है। मौनी अमावस्या का स्नान ब्रह्म मुहूर्त में शुरू होगा। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान, जप-तप और अन्नदान का विशेष महत्व होता है। इसी कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी, सिविल पुलिस के साथ एटीएस और एसटीएफ की टीमें भी लगाई गई हैं। क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। प्रयागराज से मौनी अमावस्या स्नान के बाद लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं। इसे देखते हुए अयोध्या के सभी लिंक मार्गों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। भीड़ का दबाव बढ़ने पर श्रद्धालुओं को इन्हीं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। 18 जनवरी के स्नान के बाद 19 जनवरी को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है, जिससे रामनगरी में भारी भीड़ रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें