फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन सिरप मामले में अखिलेश के साथ आरोपियों की फोटो वायरल, भाजपा महामंत्री ने सपा पर किया जुबानी हमला

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद डाभासेमर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश में कोडिन कफ सिरप मामले में आरोपियों की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ वायरल हुई तस्वीर को लेकर उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। अग्रवाल ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, समाजवादी पार्टी का काम ही यही रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं तो मानकर चलिए कि पुख्ता सबूत मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बयान कि भाजपा हराम में भी राम ढूंढ लेती है पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भी पहले “मरा-मरा” कहते थे, लेकिन वही आगे चलकर “राम-राम” कहने लगे। एक दिन ऐसा आएगा कि जो लोग आज हराम कहते हैं, वे भी राम-राम कहने लगेंगे। टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बयान भगवान राम मुस्लिम थे पर कहा कि मुस्लिम मजहब की स्थापना भगवान राम के अवतार के बहुत बाद हुई। भगवान श्रीराम सबके हैं। कोई उन्हें ईसाई बनाए, सिख बनाए, मुस्लिम बनाए या हिंदू, जो भगवान राम के आदर्शों पर चले, उन्हें अपना आराध्य माने और उनके कार्यों में सहयोग करे, ये मुसलमानों का भी सौभाग्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें