फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर प्रदर्शन का अयोध्या में परमहंस आचार्य ने किया विरोध, राहुल गांधी का पोस्टर फूंका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस आचार्य ने राहुल गांधी का पोस्टर फूंककर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की। मीडिया से बातचीत में परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के कुछ नेताओं की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई भाजपा नेताओं के खिलाफ साजिश रची जा रही थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हिंसा और अराजकता फैलाने का प्रयास किया गया व पुलिस और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें