फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस में अभेद्य की गई रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था, सभी प्रवेश द्वारों पर तलाशी अभियान

गणतंत्र दिवस के मौके पर रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बना दिया गया है। पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अयोध्या शहर के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के वाहनों की गहन जांच की जा रही है, वहीं उनके सामानों को भी बारीकी से चेक किया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में सक्रिय स्ट्रीट वेंडरों, पटरी दुकानदारों और ठेले लगाने वालों का भी सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम की ओर से उनके आधार कार्ड की जांच कर पहचान सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। यह सघन चेकिंग अभियान एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में अयोध्या के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर चलाया गया। चेकिंग के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी गई। इस संबंध में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लोग बिना किसी भय के कार्यक्रमों में भाग लें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें