फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निदेशक, स्कूल संचालकों ने खोला मोर्चा

अयोध्या में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) कौस्तुभ नारायण सिंह पर स्कूलों की मान्यता रिन्यूवल को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। निजी स्कूल संचालकों ने एकजुट होकर एडी बेसिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वित्तविहीन स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि उनके उदया पब्लिक स्कूल की मान्यता रिन्यूवल के लिए जब वे एडी बेसिक कार्यालय पहुंचे, तो कार्यालय में तैनात एक लिपिक ने उनसे दो लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि लिपिक ने कहा कि “यहां दो लाख में काम हो जाएगा, लेकिन अधिकारियों से मिलने पर चार से पांच लाख रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे।” डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत उन्होंने अयोध्या मंडल के कमिश्नर से कर दी है। उन्होंने कहा कि एडी बेसिक कौस्तुभ नारायण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।इसके साथ ही इस मामले की जानकारी अयोध्या के जनप्रतिनिधियों को भी दे दी गई है। डॉ. त्रिपाठी ने यह भी स्पष्ट किया कि वे लखनऊ जाकर प्रमुख सचिव शिक्षा से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। प्रेस वार्ता में बलवंत सिंह, प्रतिपाल सिंह पाली, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी समेत कई स्कूलों के प्रबंधक मौजूद रहे, जिन्होंने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें