बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले जदयू के महासचिव और लगातार पांच बार से विधायक बाहुबली अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय रविवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बिहार के इस बार के विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिलने जा रही है। नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की सुख समृद्धि की कामना के साथ अयोध्या में भगवान राम के द्वार पर पहुंचा हूं। हमारी सरकार बिहार से युवाओं के पलायन को पूरी तरह रोकने की रणनीति बना रही है। बिहार में रोजगार के संसाधनों को बढ़ाने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसके लिए सरकार के स्तर पर उच्च स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।