फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: यूपी सरकार के मंत्री बोले- खुदा की होती है वक्फ संपत्ति, इसका प्रबंधन अब होगा बेहतर

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्ति खुदा की संपत्ति होती है। यह किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं होती है। यह किसी सरकार की संपत्ति नहीं होती है। इसकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार संजीदगी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भ्रांतियां और कन्फ्यूजन वही लोग फैला रहे हैं, जिन लोगों ने वक्फ की संपत्तियों पर अवैध तरीके से कब्जा बना रखा है। अयोध्या में बहुत ज्यादा वक्फ की जमीन है। अयोध्या में वक्फ की जमीन पर क्या चैरिटेबल हॉस्पिटल है, क्या चैरिटेबल स्कूल है, क्या स्किल सेंटर है, जिससे गरीब मुस्लिमों का भला होता हो। कुछ खास लोग वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस एजेंडे पर अब विपक्ष मुस्लिमों को बरगला नहीं सकता है। मदरसों में एनसीईआरटी कोर्स शुरू होने से मुस्लिम बच्चों की होगी तरक्की  मदरसों में एनसीईआरटी कोर्स लागू करने पर दानिश अंसारी ने कहा कि यह एक सकारात्मक पहल है। जब एनसीईआरटी का कोर्स मुस्लिम बच्चा पढ़ेगा तो दीन इस्लाम के साथ आधुनिक शिक्षा के साथ भी जुड़ेगा। तब वह तरक्की के साथ आगे बढ़ेगा। यही सकारात्मक प्रयास मोदी और योगी की सरकार कर रही है। आने वाले दिनों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें