यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मिल्कीपुर का उपचुनाव अयोध्या के सम्मान से जुड़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी की ओर से सरकार पर सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने के आरोपों पर कहा कि इसका तथ्य सपा चुनाव आयोग के सामने पेश करे। सहकारिता मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी समझ गई है कि वह चुनाव हार रही है। भाजपा बहुत बड़े अंतर से चुनाव जीत रही है। समाजवादी पार्टी हार के बाद अब मुंह छिपाने के बहाने ढूंढ रही है। सपा सोच रही है कि चुनाव हारने के बाद हम जनता के पास किस तरह जाएंगे। इसलिए पुलिस प्रशासन पर अभी से आरोप लगाना शुरू कर दिया है। इसके बाद ईवीएम पर आरोप लगाएंगे फिर कहेंगे भाजपा वालों ने गुंडई की, भाजपा पूरी तरह से शांतिपूर्ण चुनाव लड़ रही है। यदि सपा शांति बनाए रखे तो पूरे चुनाव में एक लाठी भी नहीं चलेगी और शांतिपूर्ण चुनाव होगा।