फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: यूपी की मंत्री बोलीं- राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को योगी सरकार ने बदल डाला

ishwar ashish Updated Tue, 04 Mar 2025 05:30 PM IST

उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि जब हम सरकार में आए, तब उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बहुत ही बदहाल स्थिति में मिली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और निर्देशन में इसे बदला गया। इसी का नतीजा है कि आज राज्य के कई विश्वविद्यालय नैक और यूजीसी की ग्रेडिंग में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंची थी। एक बातचीत में उन्होंने कहा कि अवध विश्वविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर भव्य समारोह मनाया गया। किसी भी विश्वविद्यालय के लिए यह हर्ष का अवसर होता है, जब वह अपने 50 साल पूरे कर रहा होता है। यहां के बच्चे पढ़ाई करके निकलने के बाद उच्च स्थान पर पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। इसमें कई सफलताएं भी मिली हैं। उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। यह सनातन का सबसे बड़ा मेला था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें