फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने किए रामलला के दर्शन, बोले- प्रभु श्रीराम के दर्शन मिलना जीवन का बड़ा सौभाग्य

ishwar ashish Updated Tue, 04 Mar 2025 05:11 PM IST

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। राम मंदिर में दर्शन पूजन के बाद ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। अयोध्या पहुंचे हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन कर अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं। भारत के अंदर बहुत घुमा लेकिन प्रभु श्रीराम का दर्शन कर अलग ही ऊर्जा मिलती है। हमारे गुरु जी और गुरु गोविंद सिंह जी भी अयोध्या आए थे। जब सनातन धर्म खतरे में था तो गुरु गोविंद जी सिंह जैसे लोग आगे आए थे। अयोध्या में अच्छे से विकास हो रहा है। अभी इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी को इसके लिए धन्यवाद है। ब्रह्मकुंड गुरुद्वारा की भी सूरत बदली जाएगी। यहां का कायाकल्प करने के लिए कुछ हम भी फंड की व्यवस्था करेंगे। आने वाले सालों में देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर पहुंचेगी। जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें