भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में सपरिवार दर्शन किया। अयोध्या पहुंचे भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मैने तो रामलला के विराजमान होने के बाद ही दर्शन किया था लेकिन परिवार पहली बार आज रामलला का दर्शन कर रहा है। अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि का दर्शन कर मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात का एक कार्यक्रम है। अयोध्या पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम अपनी आस्था, परंपरा, संस्कृति और विरासत के आधार पर आगे बढ़ें। भाजपा यही कर रही है। 2027 चुनाव को लेकर भाजपा की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जन संगठन के माध्यम से जनता के बीच में है। देश की जनता ने 11 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री को देश की सेवा करने का अवसर दिया और आठ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार चुनी।