फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: दुरदुरिया पूजन के साथ अयोध्या में कामाख्या धाम महोत्सव का आगाज

राम मंदिर से लगभग 70 किलोमीटर दूर अयोध्या के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में गोमती के तट पर घने जंगलों में विराजमान मां कामाख्या के दरबार में सात दिवसीय कामाख्या धाम महोत्सव का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मां कामाख्या धाम महोत्सव का उद्घाटन किया और मातृ शक्तियों के साथ दुरदुरिया पूजन में शरीक हुईं। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि यह एक अच्छा महोत्सव है और सनातन धर्म से जुड़ी जो छोटी छोटी पूजन पद्धति है, वह सनातनी परंपरा की पहचान है। यह महोत्सव का अच्छा उदाहरण है। दूर-दूर से गांव की रहने वाली महिलाएं आज इस कार्यक्रम में शरीक हुई हैं। अपर्णा ने कहा कि इस महोत्सव को प्रदेश में और ऊंचाई मिले। प्रदेश सरकार से मैं अनुरोध भी करूंगी कि कामाख्या धाम के सुंदरीकरण के लिए धनराशि आवंटित करें। यह एक रमणीक स्थल है। भगवान राम ने भी देवी भक्ति की है। भगवान राम हमारे इष्ट हैं। भारत का चरित्र राम है, भारत की आधारशिला राम है। आयोजक रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने अपर्णा यादव का आभार जताया और कहा कि भोजपुरी के सुपरस्टार गायक अभिनेता पवन सिंह भी आज रात अपने गीतों से शमा बांधेंगे। दरअसल ये महोत्सव छह मार्च से 12 मार्च तक चलेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती की प्रतियोगिता और धर्म, कला, संस्कृति व संगीत परंपराओं का समागम होगा। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही विचार विमर्श के सत्र भी आयोजित होंगे। मां कामाख्या धाम न्यास के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें