रामनगरी अयोध्या में भी शान से लहराया तिरंगा, पुलिस लाइन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया ध्वजारोहण। परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। पुलिस के जवानों ने कदमताल मिलाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक शान से तिरंगा लहराया। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। हर तरफ उल्लास छाया हुआ है।