फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: रामनगरी में होली पर हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, सीसीटीवी और ड्रोन से की जा रही निगरानी

रामनगरी में होली का हुडदंग लोगों को भारी पड़ सकता है। अमन चैन में खलल डालने की कोशिश करने वालों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसे लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी की है। मोबाइल टीम और क्यूआरटी टीम को अलर्ट किया गया है। उच्च अधिकारी पल-पल की निगरानी कंट्रोल रूम से कर रहे हैं। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी हुड़दंगियों की निगरानी की जा रही है। होली के मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर जिले को छह जोन और 36 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन की निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट व सीओ स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। आईजी प्रवीण कुमार और डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। किसी ने सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों को चिन्हित कर लिया गया है। किसी ने समाज विरोधी कार्य किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईजी व डीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी समुदाय के लोग अपना-अपना त्यौहार सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें