फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: पति ने पत्नी के गले पर किया चाकू से वार, साली भी घायल

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिनायकपुर गांव में रविवार को पति राजकुमार ने अपनी पत्नी सरोज कुमारी पर जानलेवा हमला कर गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। बीच बचाव करने आई साली आशा पर भी राजकुमार ने चाकू से वार कर दिया। आशा के चेहरे पर चोट आई है। पुलिस आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिनायकपुर में राजकुमार ने अपनी पत्नी सरोज देवी पर चाकू से वार कर गला काट कर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस पहुंची तो पति राजकुमार खून से लथपथ था। घटना के बारे में पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार उससे झगड़ा कर रही थी। इसलिए उसने ऐसा कृत्य किया। जबकि साली आशा ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर उन्हें और उनकी दीदी पर हमला कर घायल कर दिया। थानां प्रभारी पूराकलंदर देवेंद्र सिंह ने बताया मामले में आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया गया है मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा लिख आरोपी पति राजकुमार को जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें