फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: पाकिस्तान पर भारत की विजय के लिए अयोध्या में बगलामुखी ब्रह्मास्त्र महायज्ञ शुरू

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल के बीच रामनगरी में धार्मिक अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया है। पाकिस्तान पर भारत की विजय की कामना के लिए बगलामुखी महामंत्र की आहुतियां अर्पित की जा रही हैं। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी कल्कि महाराज के नेतृत्व में अखंड हवन शुरू किया गया है। इस दौरान बगलामुखी के महामंत्र का महाजाप किया जा रहा है। अष्ट वर्षीय बटुक के साथ साधना की जा रही है। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को अजेय बनाने के लिए बगलामुखी ब्रह्मास्त्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भगवती पीतांबरा के रौद्र रूप के आह्वान के साथ आहुति डाली जा रही है। 10 महाविद्या में भगवती पीतांबरा का आठवां स्थान है। आठ वर्षीय बटुक मां भगवती का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुष्ठान में शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें