फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: छात्रा आत्महत्या प्रकरण ने पकड़ा तूल, दूसरे दिन भी धरना जारी, सपा नेता बोले- परिवार को प्रताड़ित कर रही पुलिस

अयोध्या जिले के थाना हैदरगंज क्षेत्र में छात्रा की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी परिजनों व स्थानीय लोगों का तिकोनिया पार्क में धरना जारी रहा। धरने को समाजवादी पार्टी और अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने समर्थन दिया है। धरनास्थल पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि जिस परिवार ने अपनी बिटिया खोई, उसी परिवार को पुलिस प्रताड़ित कर रही है। जब तक हैदरगंज थानाध्यक्ष सस्पेंड नहीं होंगे, तब तक धरना चलता रहेगा। वहीं, दूसरी तरफ अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व में चाणक्य परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी राजकरण नय्यर से मुलाकात की और पूरे मामले से अवगत कराया। हैदरगंज थानाध्यक्ष मोहम्मद अरशद को सस्पेंड करने की मांग की। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के अध्यक्ष कृपा निधान तिवारी की माने तो एसएसपी ने मामले की जांच सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी को सौंपी है। दरअसल एक हफ्ते पूर्व थाना हैदरगंज क्षेत्र में एक छात्रा ने अपने शिक्षक से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। आईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। धरने की खबर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक लवकुश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन परिवार पर सुलह का दबाव बना रहे और प्रताड़ित कर रहे थानाध्यक्ष हैदरगंज मोहम्मद अरशद पर कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष पर कार्रवाई को लेकर आज दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस मामले में पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें