फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: छह मार्च से अयोध्या में होगा सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव

रामनगरी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर घने जंगलों में विराजमान मां कामाख्या के दरबार में सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कामाख्या भवानी गेस्ट हाउस में महोत्सव का पोस्टर जारी किया। यहां पर आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि छह मार्च से 12 मार्च तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा। महोत्सव के सभी कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव में धर्म, कला, संस्कृति और संगीत परंपराओं का समागम होगा। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही विचार विमर्श के सत्र भी आयोजित होंगे। विधायक ने बताया कि धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहे कामाख्या धाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई पहचान दी है। इस महोत्सव में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा देने के साथ यहां पर विकास की दर्जनों योजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं। जिले का पहला जैविक पार्क जहां निर्माणाधीन है तो वहीं बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें