अयोध्या में इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। शॉर्ट सर्किट से प्लग के आसपास छत का प्लास्टर उड़ गया। सीसीटीवी कैमरे में यह भयावह मंजर कैद हो गया है। रुदौली के मवई चौराहा स्थित डॉ. आफताब के यहां यह घटना हुई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मौके पर कोई मौजूद नहीं था। यदि कोई होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।