फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: भाजपा सांसद बोले- जिसका मन गंदा हो, उसके लिए गंगा जल का महत्व नहीं

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी सोमवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। दर्शन-पूजन के बाद जगद्गुरु डॉ़ राघवाचार्य से उनके आश्रम रामलला सदन में आशीर्वाद लिया। सांसद ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि जिसका मन ही गंदा हो उसके लिए गंगाजल का महत्व नहीं है। मोदी की गारंटी ने दिल्ली को बीजेपी का कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा सत्र आरंभ हो गया है। वहां आयुष्मान योजना लागू हो गई है। यमुना की स्वच्छता का काम शुरू हो गया है। कहा कि युद्ध स्तर पर यमुना के जल को स्वच्छ करने में हम सब जुट गए हैं। जैसे गंगा जी निर्मल और स्वच्छ है वैसी ही दिल्ली की यमुनाजी अगले तीन वर्षों में स्वच्छ और निर्मल होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें