फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय बोले- मोदी सरकार के केंद्रीय बजट में सभी का रखा गया ख्याल

केंद्रीय बजट की खूबियां बताने के लिए सभी शहरों में भाजपा प्रेसवार्ता कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने अयोध्या में प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार के केंद्रीय बजट की खूबियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय बजट में सभी का ख्याल रखा गया है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार ने किसान, गरीब, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सभी का ख्याल रखा है। सभी लोगों की चिंता की गई है। जहां एक तरफ बजट के माध्यम से इस देश के किसानों को समृद्ध करने के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स में छूट देकर सरकार ने मध्यम वर्ग के परचेजिंग पावर को बढ़ाने का काम किया है। देश के अंदर एमएसएमई सेक्टर काफी रोजगार का क्रिएशन करता है। एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार ने बजट में कई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। दूसरी तरफ देश में रेल और रोड नेटवर्क के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए सरकार ने इस बजट में नए-नए विधान किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें