बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शहर के गांधी पार्क में मौन प्रदर्शन किया। मौन प्रदर्शन के दौरान आईएमए के सदस्य डॉक्टरगण मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोकने और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की गई। आईएमए पदाधिकारियों ने बताया कि जो डॉक्टर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं उन्हें शिकार बनाया जा रहा है। जो वकील उनका मुकदमा लड़ रहे हैं, उन्हें भी प्रताड़ित किया जा रहा है। आईएमए के एक गुट की अध्यक्ष डॉ. मंजूषा पांडेय ने भारत सरकार व संयुक्त राष्ट्र संघ से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनकी मांग है कि संयुक्त राष्ट्र संघ व भारत सरकार बांग्लादेश सरकार को कट्टरपंथियों को नियंत्रित करने का आदेश दें। मौन प्रदर्शन के बाद आईएमए के सदस्यों ने एसपी सिटी मधुबन सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा।