हिन्दी नववर्ष और रामनवमी के अवसर पर पांच दिवसीय अयोध्या कला संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें कला और संस्कृति का संगम दिखाई दिया। कार्यक्रम में जहां नन्हे बच्चों अपनी कला का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी तरफ सांस्कृतिक मंच पर कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। महाकुंभ के दूसरे दिन चित्रकला, मूर्तिकला, मेंहदी, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजक व श्री लक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एसबी सागर प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 501 कलाकारों को विभिन्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 100 कलाकारों को अयोध्या कला भूषण, 40 को स्वदेश भूषण, 35 को स्वदेश कोहिनूर अवॉर्ड, 10 को एक्सीलेंट आर्टिस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 कलाकारों को एक्सीलेंट राइटर वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।