फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विकास प्राधिकरण की सीमा का होगा विस्तार, गोंडा-बस्ती के गांव भी होंगे शामिल

रामनगरी अयोध्या में अयोध्या विकास प्राधिकरण अपनी सीमा का विस्तार कर रहा है। प्राधिकरण की सीमा अब पड़ोसी जनपद गोंडा और बस्ती के गांव तक पहुंच गई है। रामनगरी में आ रहे निवेश को धरातल पर उतारने के लिए मास्टर प्लान 2031 तैयार हुआ है। अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शहर के योजनाबद्ध विकास के लिए फेज टू के तहत मास्टर प्लान तैयार किया है। इसमें 873 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। इस विस्तारित क्षेत्र में अयोध्या नगर निगम, नगर पंचायत भदरसा, नगर पालिका परिषद नवाबगंज, गोंडा के साथ अयोध्या के 154, बस्ती के 126 और गोंडा के 63 गांव समेत कुल 343 गांव शामिल है। इस मास्टर प्लान का उद्देश्य अयोध्या में आ रहे निवेश को धरातल पर उतारना और शहर को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है। अमृत योजना के तहत पहले फेज एक में अयोध्या नगर निगम और इसके आसपास के 65 गांव को मिलाकर 133 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के लिए जिस मास्टर प्लान को तैयार किया गया था, उसे योगी सरकार ने अनुमोदित किया था। यह योजना लगभग 11 लाख की जनसंख्या को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। अब विस्तारित मास्टर प्लान 2031 में फेज टू के तहत अयोध्या के दो पड़ोसी जिलों बस्ती और गोंडा के 189 गांव को शामिल कर क्षेत्र को 873 वर्ग किलोमीटर बढ़ाया गया है। प्राधिकरण अयोध्या को आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन नगरी बनाने का खाका खींचा है।इसमें विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, बेहतर कनेक्टिविटी, होटल रिसोर्ट और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें