सोमवती अमावस्या पर अयोध्या में सरयू नदी के स्नान के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ता है। प्रमुख घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। स्नान के बाद दर्शनार्थियों द्वारा रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के लिए भी लंबी कतारें लगती हैं।