फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे येदियुरप्पा, बोले- कर्नाटक में जल्द होगी भाजपा की सत्ता वापसी

यूपी के अयोध्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सोमवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने राम जन्मभूमि पर ढाई घंटे से अधिक समय बिताकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने रामलला और राजा राम के दर्शन किए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन कर उन्हें तसल्ली मिली है और गर्व का अनुभव हुआ है। रामलला के दर्शन के बाद वह कुबेर टीले स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी पहुंचे, जहां अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन किया और इसे देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ परिवार का हृदय से आभार जताया, जिन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य को संभव बनाया। येदियुरप्पा ने सभी हिंदुओं से आह्वान किया कि वे अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करें और इस पावन नगरी के आध्यात्मिक महत्व को महसूस करें। उन्होंने कर्नाटक की राजनीति पर भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर सत्ता में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही भाजपा सत्ता में लौटेगी। उन्होंने अयोध्या यात्रा को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें